बारिश बनी आफत: मलबे से बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, प्रशासन सतर्क
रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज, गुरुवार 30 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
आपदा प्रबंधन दल अलर्ट, डीएम ने की निगरानी
जिलाधिकारी बुधवार देर रात तक आपदा कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर मौसम के मिजाज, संवेदनशील इलाकों और केदारनाथ यात्रा मार्ग का जायजा लेते रहे। उन्होंने सभी सरकारी विभागों को मुस्तैद रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने, बिना वजह सफर न करने तथा नदी-नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
यमुनोत्री हाईवे बंद, आवाजाही ठप
उधर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाली गाड़, बाडिया गांव और हनुमान चट्टी के पास सड़क पर भारी मलबा व पत्थर आने से यातायात पूरी तरह रुक गया है। लगातार हाईवे बंद रहने और यात्रा रुकी होने से सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है, हालांकि मार्ग को दोबारा खोलने का काम जारी है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव