बारिश से ठंडक लौटी: तापमान में भारी गिरावट, अलर्ट पर प्रशासन
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही राजस्थान का मौसम अचानक बदल गया है। गुरुवार को डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में बुधवार देर रात से घने बादल छाए हुए हैं और हवा में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव का असर 20 मार्च तक बना रहेगा। बुधवार को प्रदेश के 5 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में 2 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। सीकर में ओलावृष्टि के कारण ठंडक बढ़ गई, वहीं अजमेर में भी बारिश के चलते तापमान नीचे आया। झुंझुनूं और चूरू में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हुई। इसके अलावा अलवर, जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा और अजमेर में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इस सिस्टम का सबसे अधिक प्रभाव बुधवार देर रात से 20 मार्च तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री (सामान्य से 9 डिग्री कम), गंगानगर में 23.7 डिग्री (7.8 डिग्री कम) और बीकानेर में 27.9 डिग्री सेल्सियस (6.1 डिग्री कम) दर्ज हुआ। बुधवार देर रात कई जिलों में फिर से बारिश हुई, जिससे ठंडक और बढ़ गई।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह