रुद्रपुर में खौफनाक लूट, उंगली काटकर बदमाश बाइक छीन ले गए
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक के बाएं हाथ की तीन उंगलियां कट गईं, जिनमें से एक उंगली पूरी तरह अलग हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक की बाइक छीनकर फरार हो गए।
चानक हमला कर बाइक लेकर फरार हुए बदमाश
ट्रांजिट कैंप निवासी अरमान अपने दोस्तों ऋषभ और अर्पित के साथ एएनझा इंटर कॉलेज के मैदान में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए चार नकाबपोश युवकों ने बिना किसी कहासुनी के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर ने जब अरमान के सिर पर तलवार से वार किया, तो उसने अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।
अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद घायल अरमान को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव