सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर, ऑनलाइन कोचिंग पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही 'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ करने जा रही है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को उच्च कोटि का मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। इस योजना का सीधा लाभ प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इसके तहत सिविल सर्विसेज (UPSC व PCS), रक्षा सेवाएं (CDS), बैंकिंग, रेलवे, एसएससी (SSC) जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ कैट (CAT), मैट (MAT), गेट (GATE), नेट (NET) और सीएसआईआर (CSIR NET) जैसी विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की भी निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया था, जिसे अब सरकार धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर चुकी है।
घर बैठे मिलेगी उच्च स्तर की कोचिंग सुविधा
'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' के माध्यम से युवाओं को घर बैठे ही मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग की सुविधा प्राप्त होगी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य उन मेधावी विद्यार्थियों की सहायता करना है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग कक्षाओं का खर्च उठाने में असमर्थ रहते हैं। विशेषकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण और कल्याणकारी पहल साबित होगी, जिससे उन्हें भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के समान अवसर मिल सकेंगे।
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
रत हो या अमेरिका, अच्छी टेक नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की पार्षदों की बाड़ेबंदी की तैयारी, कांग्रेस भी सक्रिय