इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों से शहर में मिलेगा साफ-सुथरा परिवहन
लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौ वर्षों में लखनऊ शहर के विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। लखनऊ सिटी का दायरा बढ़ा और शहर को नया विस्तार मिला है। लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त किया है।शहर में मेट्रो का संचालन हुआ है। इसके साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण का मामला हो या फिर जलनिकासी का सबमें सुधार हुआ है। हम कह सकते हैं कि लखनऊ में लोगों का जीवनस्तर बढ़ा है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है अब लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाकर यह कार्य तेजी से किया जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बड़े जहाजों के लिए गंगा को बनाया जाएगा सुगम, 133 किमी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू
यात्रियों को राहत, शाम 5 बजे बाद मेट्रो का इंतजार होगा कम; 15 सितंबर से नया शेड्यूल
नकली सिक्कों के पीछे छिपी 25 साल पुरानी कहानी, लागत और कमीशन का चौंकाने वाला राज
परिवार को खत्म कर पाप धोने निकला था आरोपी, रींगस में गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे कई राज
शराब के नशे में कानून को दी चुनौती, तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक गिरफ्तार