रिटायर्ड टीचर के साथ ATM फ्रॉड, जालसाजों ने खाते से निकाले लाखों रुपये
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के ग्वारीघाट थाना अंतर्गत इंद्रपुरी कॉलोनी के एक बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ एटीएम से नकदी निकालते समय ठगी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां शातिर ठग ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से एक लाख से अधिक की रकम पार कर दी।
एटीएम से नकदी निकालते समय शातिर ठग का शिकार
केंद्रीय विद्यालय से शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए 77 वर्षीय सतीषचंद्र भारद्वाज जब चंडीमाता मंदिर के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए और उन्होंने दो बार में पांच-पांच हजार रुपये निकाले, तो उनके पीछे खड़ा एक अज्ञात युवक रुपए गिनने का नाटक करने लगा।
धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये
आरोपी युवक ने बुजुर्ग को झांसा देते हुए कहा कि उनका कुछ सामान नीचे गिर गया है, और जैसे ही सतीषचंद्र नीचे देखने लगे, उसी मौके का फायदा उठाकर उस शातिर ने एटीएम मशीन से उनका कार्ड निकालकर दूसरा फर्जी कार्ड उनके हाथ में थमा दिया।
खाते से कटे 1 लाख 33 हजार रुपये और पुलिस जांच
घर लौटने पर जब पीड़ित को मोबाइल पर लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज मिले और उन्होंने अपना कार्ड चेक किया तो वह किसी अन्य का निकला, जिसके बाद उन्होंने ग्वारीघाट थाने में इस धोखाधड़ी की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव