बारिश भी नहीं रोक पाई शिवभक्तों की आस्था, ओंकारेश्वर में दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
खंडवा। आज से पवित्र सावन महीने का शुभारंभ हो चुका है, जिसके साथ ही देशभर में शिव भक्ति का माहौल और गहरा गया है। सावन के पहले ही दिन मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पूरी तरह शिवमय नजर आई। क्षेत्र में सुबह से हो रही रिमझिम बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी और भक्त इस मौसम में भी बाबा के दर्शन का आनंद लेते दिखे।
'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा ओंकारेश्वर
सुबह से ही बाबा ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र, फूल, दूध और धतूरा चढ़ाया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
प्रशासन ने किए सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम
सावन की शुरुआत को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है, जिससे भक्त सुलभता से दर्शन कर सके।
माना जाता है कि सावन के महीने में शिवजी की सच्चे मन से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। प्रशासन का अनुमान है कि पूरे सावन मास, विशेष रूप से सावन के सोमवारों पर यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा