गरियाबंद में भारी बारिश का असर, NH-130C पर यातायात बाधित, त्रिवेणी संगम में बढ़ा जलस्तर
गरियाबंद| छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होने लगा है। गरियाबंद जिले में पैरी नदी के उफान पर आने के कारण नेशनल हाईवे-130C पिछले 24 घंटे से बंद है। सड़क पर भारी जलभराव हो जाने के कारण रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे यात्री बसों समेत तमाम वाहनों के पहिये थम गए हैं।
हाईवे पर यातायात ठप, प्रशासन की अपील
गरियाबंद में लगातार बारिश के चलते पैरी नदी का पानी पंटोरा के पास नेशनल हाईवे-130C पर फैल गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलस्तर कम होने तक इस मार्ग का प्रयोग करने से बचें और सुरक्षित वैकल्पिक रास्तों का चयन करें। प्रशासनिक टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
त्रिवेणी संगम में लबालब पानी, कुलेश्वरनाथ मंदिर घिरा
लगातार हो रही बारिश के कारण गरियाबंद का प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम पूरी तरह जलमग्न होने लगा है। पैरी, सोंढूर और महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण संगम के बीच स्थित भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का प्राचीन मंदिर चारों ओर से पानी से घिर गया है। श्रावण मास के पहले दिन नदियों के जल द्वारा भगवान शिव का यह प्राकृतिक जलाभिषेक श्रद्धालुओं के लिए आस्था और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र बन गया है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव