शिवाजी महाराज का उदाहरण देकर उद्धव ठाकरे ने Gen Z को बताया नई ताकत
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को जेन जी (Gen Z) की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज और संत ज्ञानेश्वर से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज की युवा पीढ़ी को 'कॉकरोच' कहकर कमतर आंका जा रहा है, ठीक उसी तरह मुगलों ने भी मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को 'चूहा' कहा था।
कम उम्र में बड़े योगदान का दिया हवाला
मुंबई में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने 13 से 28 वर्ष की आयु वर्ग वाले 'जेन जी' का बचाव किया। उन्होंने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस तरह संत ज्ञानेश्वर ने बहुत ही कम उम्र में 'ज्ञानेश्वरी' की रचना कर दी थी और शिवाजी महाराज ने युवावस्था में ही स्वराज्य की नींव रखी थी, उसी तरह आज के युवाओं की क्षमता को भी नकारा नहीं जाना चाहिए।
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव