जमीन हथियाने के आरोपों के बीच हिंदू परिवार पर अत्याचार, जांच की मांग तेज
ढाका। अदालत के आदेश के बावजूद बांग्लादेश में एक हिंदू परिवार पर क्रूरतापूर्वक हमला कर उन्हें प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह घटना बांग्लादेश के भोला जिले स्थित लालमोहन उपजिला की है, जहां जमीन विवाद को लेकर गोपाल कृष्ण दास और उनके पूरे परिवार को भीषण हिंसा और अत्याचार का शिकार होना पड़ा।
अदालत के आदेश की अवहेलना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित हिंदू परिवार का स्थानीय दबंगों के साथ भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में अदालत द्वारा यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने या सुरक्षा देने का स्पष्ट निर्देश था, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने कानून की परवाह न करते हुए परिवार पर हमला बोल दिया।
परिवार को बनाया गया निशाना
हमलावरों ने न केवल पीड़ित परिवार के घर पर हमला किया, बल्कि गोपाल कृष्ण दास समेत उनके परिजनों के साथ जमकर मारपीट और बदसलूकी की। घटना के बाद इलाके के अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल व्याप्त है, वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा तथा न्याय की गुहार लगाई है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव