उपचुनाव के बीच दतिया में 12.94% मतदान, लखनपुर में ग्रामीणों का हंगामा
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में ग्रामीणों ने मतदान का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है। कई महीनों से सड़क निर्माण की मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा देते हुए वोट डालने से मना कर दिया, जिसके चलते इस बूथ पर अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।
सुबह 9 बजे तक 12.94% मतदान
दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक जिले में 12.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील
उपचुनाव के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर मतदाताओं से भागीदारी की अपील की है। उन्होंने लिखा कि मतदाता दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें और "पहले मतदान, फिर जलपान" के संदेश के साथ विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह