ग्राम पंचायत कोटी में रहस्यमयी मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर गंभीर आरोप
टिहरी — जिले के जाखणीधार ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के बेटे पर ही अपनी मां की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है, जो कि मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
कमरे का दरवाजा न खुलने पर हुआ खुलासा
यह खौफनाक घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज सुबह काफी देर तक जब महिला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने जब अंदर झांककर देखा, तो महिला कमरे के भीतर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया
घटना की भनक लगते ही ग्रामीण तुरंत एकत्र हो गए और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैराड़ी भेज दिया।
घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद से मृतका का आरोपी बेटा मौके से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है और मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह