करोड़ों की नकदी और 15 किलो सोना मिलने से सनसनी, बंगाल पुलिस की बड़ी छापेमारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मोहम्मदबाजार इलाके में पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक सरकारी बस चालक के ठिकाने पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोना बरामद किया है।
बस चालक के ठिकाने पर देर रात पुलिस का छापा
पुलिस की टीम ने मोहम्मदबाजार के देउचा क्षेत्र में मिनार मंडल नामक सरकारी बस चालक के आवास को घेरकर अचानक तलाशी अभियान प्रारंभ किया। देर रात शुरू हुई यह कार्रवाई बुधवार सुबह तक अनवरत जारी रही। सूत्रों के अनुसार, घर के कोने-कोने में नोटों के बंडल छिपाकर रखे गए थे।
15 किलो सोना और करोड़ों की नकदी बरामद
अभियुक्त के मकान से लगभग 15 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त, बरामद नकद राशि इतनी अधिक थी कि उसकी गिनती के लिए पुलिस प्रशासन को पांच नोट गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं। जब्त रकम और बहुमूल्य सामग्री को सुरक्षित ले जाने के लिए बड़े-बड़े ट्रंक (बक्से) मंगाए गए।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह