आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP के प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को लेकर विवादित सामग्री पोस्ट की गई। इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।
दिल्ली पुलिस ने जारी किया नोटिस
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष पदों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक पोस्ट प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) को औपचारिक नोटिस भेजकर कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस ने 'एक्स' को संबंधित सभी विवादित पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटाने या ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।
अकाउंट धारक की मांगी गई पूरी जानकारी
जांच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस ने 'एक्स' से उन सभी अकाउंट्स की विस्तृत जानकारी मांगी है जिनसे यह आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी साझा करने को कहा है। इसके अलावा, जांच एजेंसियों ने आरोपी अकाउंट्स के लॉग-इन और लॉग-आउट समय, तारीख और अन्य तकनीकी विवरण भी मांगे हैं ताकि पोस्ट करने वालों की पहचान की जा सके।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह