Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गयाजी में गूँजेगा वैदिक स्वर,श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आगाज,कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

Author Image
Written by
Bureau Report

15 साल बाद गूंजेगा वैदिक स्वर: गयाजी में आज से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, विष्णुपद मंदिर में सुरक्षा का सख्त पहरा, 55 कैमरों से 24 घंटे निगरानी

BIHAR NEWS (GAYA JEE):- श्री विष्णुपद मंदिर परिसर में विश्व शांति और लोक कल्याण की कामना के साथ आज से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। करीब 15 वर्षों के बाद आयोजित इस महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Advertisement Box

गयाजी के विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर परिसर में शनिवार से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। यह महायज्ञ 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत 18 अप्रैल की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई।


श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अनुसार, इस कलश यात्रा में करीब 501 कलश शामिल होंगे। यात्रा में महिलाएं और युवतियां माथे पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करेंगी। गाजे-बाजे के साथ निकलने वाली इस शोभायात्रा में ऊंट और घोड़े भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह यात्रा विष्णुपद मंदिर से निकलकर चांद चौरा, नवागढ़ी, बहुआर चौरा, नादरागंज, कोईरीबारी, जीबी रोड, कोतवाली, रमना रोड और पंचमहला होते हुए सूर्यकुंड सरोवर पहुंचेगी। वहां यज्ञाचार्य के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की रस्म पूरी की जाएगी। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर लौटेगी, जहां यज्ञ मंडप में कलशों की स्थापना की जाएगी।
महायज्ञ के दूसरे दिन यानी 19 अप्रैल को अग्निस्थापना, वेदी पूजन और मंडप पूजन की विधि संपन्न होगी। 20 अप्रैल से विधिवत महायज्ञ आरंभ होगा, जो 26 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पांच यजमान पूरे अनुष्ठान में शामिल रहेंगे। इसके अलावा आम श्रद्धालु भी कूपन लेकर हवन और पूजा में भागीदारी कर सकेंगे।
महायज्ञ के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया है, जो धूप घड़ी के समीप स्थित है। वहीं, श्रीराम कथा के लिए अलग से विशाल पंडाल तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। 18 अप्रैल से ही श्रीराम कथा का भी शुभारंभ हो रहा है, जिसका वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचिका डॉ. सरोज मृणाल ब्रजवासी करेंगी। कथा का आयोजन प्रतिदिन संध्या 7 बजे से 10 बजे तक होगा।


इधर, महायज्ञ को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 30 अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पहले से 25 स्थायी कैमरे मौजूद हैं। इस तरह कुल 55 कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और वरीय पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें और आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें