Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसेवा की मिसाल: खिजरसराय में “कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच” के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

संवाद सूत्र, खिजरसराय
कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच एवं जय प्रकाश सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गया जी द्वारा नगर पंचायत खिजरसराय स्थित कार्यालय परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ डॉ. जे. पी. सिंह, जितेन्द्र कुमार पुष्प, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमीर कुमार यादव, संजीत कुमार दिवाकर, संदीप कुमार, गिरीश तिवारी, सत्यजीत चन्द्र सैनिक एवं जितेन्द्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमीर कुमार यादव द्वारा डॉ. जे. पी. सिंह को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शिविर में उपस्थित अन्य चिकित्सकों को भी जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Advertisement Box

शिविर के संयोजक डॉ. जे. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में जांच कराने वाले सभी मरीजों का फॉलो-अप इलाज प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ओपीडी में भी पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। साथ ही जिन जरूरतमंद मरीजों के पास आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध है, उनका आवश्यक ऑपरेशन भी अस्पताल में निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो। यह प्रयास समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जितेन्द्र कुमार पुष्प ने कहा कि वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के नीमचक बथानी अनुमंडल प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में लगातार सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवेक कुमार स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं जरूरतमंदों की सहायता को लेकर सदैव सक्रिय रहते हैं तथा आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने में सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयास से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, गरीब एवं असहाय लोगों को चिकित्सा सुविधा तथा कम्बल वितरण जैसे जनहितकारी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो पा रहे हैं। उनका सेवा भाव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

शिविर के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का वितरण एवं रक्त जांच की सुविधा प्रदान की गई। इस शिविर में लगभग 300 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। मरीजों को सामान्य रोग, रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, हड्डी रोग, स्त्री रोग एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ पूरी तरह निःशुल्क वितरित की गईं।

सुबह से ही शिविर स्थल पर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

शिविर में प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें डॉ. जे. पी. सिंह (लेज़र, लैप्रोस्कोपिक एवं एंडोस्कोपिक सर्जन), डॉ. रजनी कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. लालदेव (जनरल फिजिशियन), डॉ. रवि रंजन सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. निशा कुमारी (फिजियोथेरेपिस्ट) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें