Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नये साल के जश्न में डूबे रहे शहरवासी,मंदिरों में जाकर लिया आशीर्वाद।

Author Image
Written by
Bureau Report

गया।  नव वर्ष 2026 का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ हुआ। बुधवार की रात को जब घड़ी की तीन सुइयां जब एक साथ 12 पर पहुंची तब लोगों ने आतिशबाजी करके एक दूसरे को व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी। जिले के हर हिस्से में लोगों ने अपने-अपने तरीके से नये साल का स्वागत किया। बहुत से लोगों ने नये साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटन स्थलों का रुख किया तो कई लोगों ने नए साल के जश्न को अपने घर में ही रहकर ही सेलिब्रेट किया।कई जगहों पर नये साल का स्वागत आतिशबाजी कर किया गया तो कहीं जगह पर लोग नव वर्ष के मौके पर मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। गयावासी सबसे पहले नव वर्ष की शुरुआत मंदिरों में भगवान के दर्शन के साथ किया। विष्णुपद मंदिर,मंगलागौरी दुखहरनी मंदिर, बांग्ला स्थान,काली मंदिर, बागेश्वरी मंदिर, पिता महेश्वर स्थित शीतला मंदिर आदि अन्य को देवी देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। मंगला गौरी के पास रहने वाली वीणा गिरी ने बताया कि अहले सुबह चार बजे माता का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारे देखी गई। जो देर शाम तक श्रद्धालुओं का हूजूम रहा। हालांकि ठंड अधिक रहने के कारण श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं रहा।शहर के पिकनिक स्पॉट गांधी मैदान, सीताकुंड, रामशिला पहाड़ी,ब्रह्मयोनी, ब्रह्मवन, रबर डैम, हदहदवा पहाड़ी,डुंगेश्वरी और फल्गु नदी के विभिन्न घाटों पर लोगों ने अपने परिवार के साथ नए वर्ष का सेलिब्रेशन किया। गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में छोटे-छोटे बच्चों ने झूले झूल कर बड़े उत्साह के साथ मस्ती की। जिले में चार दिनों से पड रही कड़ाके की सर्दी में भी नव वर्ष के स्वागत में लोगों के जोश को कम नहीं कर पाई। नये साल के पहले दिन पिकनिक स्थलों, मंदिरों एवं रेस्टोरेंट में काफी चहल पहल देखी गई। इसके लिए शहर के होटल को सजाया गया था।वही कुछ लोगों ने धर्ममय माहौल में नए साल का स्वागत किया। इससे नया साल धर्म और जश्न के मिले-जुले माहौल में नजर आया। शहर के हिस्सों में भी नए साल का जश्न मनाने के लोग अलग-अलग जगह पर एकत्रित हुए। रेड क्रॉस स्थित राधे- राधे हाउस में डालमिया परिवार की ओर से नव वर्ष का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने गीतों के साथ खूब ठुमके लगाए और मस्ती की। इस अवसर पर मनोरंजन के लिए कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विजेता प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर पुरस्कृत किया गया। मौके पर समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया, रेणु देवी डालमिया, उषा डालमिया के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें