
Written by
Bureau Report
गयाजी। सिंगारा स्थान पुलिस लाइन स्थित कानू समाज के कंगाली बाघौत मंदिर में कानू विकास संघ के बैनर तले होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव राम प्रसाद शाह, शंकर कानू, प्रभु नारायण, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान ढोल, मंजीरा सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुन पर होली गीतों की प्रस्तुति हुई, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-गुलाल और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना रहा।














