
गयाजी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कटारी हिल, गांधी नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सरस्वती पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। समारोह का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल के अधिकारी विकास कुमार, स्कूल

डायरेक्टर ए.के. सिंह, प्राचार्या मनिका कुमारी सिंह, उप-प्राचार्या तृप्ति सिन्हा एवं प्रबंधक कुमारी मनोरमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी

चाहिए, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करती है।स्कूल डायरेक्टर ए.के. सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल बेहतर परिणाम देना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, स्मार्ट क्लास, खेल सुविधाएं एवं आधुनिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। साथ ही स्मार्ट क्लास, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग, सुरक्षित परिसर एवं परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शुभारंभ अवसर पर प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश गुप्ता ने किया।













